इजरायली अटैक में ईरान में पढ़ रहे 2 कश्मीरी छात्र घायल
नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव ने एक बार फिर वैश्विक सुर्खियां बटोरी हैं। इस संघर्ष की जद में अब आम लोग भी आ गए हैं। इसका असर विदेशी छात्रों की सुरक्षा पर भी पड़ रहा है।
बीती रात तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए बने बॉयज हॉस्टल के पास एक हमला हुआ। इस हमले में दो भारतीय छात्र घायल हो गए। ये दोनों छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं।
हालांकि, दोनों छात्रों की हालत अब स्थिर है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें रामसर ट्रांसफर कर दिया है। इस घटना ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास इस मामले की जांच में जुटे हैं, ताकि घटना के कारणों और जिम्मेदारों का पता लगाया जा सके।
भारत सरकार नागरिकों को निकालने के लिए कर रही तैयारी
ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन शुरू करने जा रही है। ईरान सरकार ने भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को सुरक्षित उनके देश भेजने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के जरिए बाहर निकाला जाएगा।


कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
बाल झड़ने से रोकने आजमाएं ये टिप्स
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
ISRO खोलेगा स्पेस का रास्ता, अब आम लोगों को मिलेगा मौका
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
यात्रियों ने उठाए सवाल—सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही क्यों हो रहीं प्रभावित
Madhya Pradesh में बीजेपी संगठन मजबूत, किसान मोर्चा के नए चेहरे सामने