जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक की हार्ट अटैक से मौत, शव तीन घंटे तक प्लेटफॉर्म पर पड़ा रहा
रायपुरः जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की है, जब ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और युवक का शव प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। इस घटना की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) को सूचना दी, लेकिन शव करीब तीन घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही पड़ा रहा, जिससे जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मृतक की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है, हालांकि उसके पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है। शिनाख्त की कोशिशों के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे नियमों के अनुसार, ट्रेन में हुई मौत की स्थिति में शव नजदीकी स्टेशन पर उतारा जाना चाहिए और उसे जीआरपी द्वारा तत्काल कब्जे में लिया जाना चाहिए था।
लोगों ने उठाए जीआरपी पर सवाल
इस घटना के स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जीआरपी की सुस्त कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि मृतक के सम्मान के साथ-साथ स्टेशन की व्यवस्था भी बनी रहे। लोग सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।


कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
बाल झड़ने से रोकने आजमाएं ये टिप्स
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
ISRO खोलेगा स्पेस का रास्ता, अब आम लोगों को मिलेगा मौका
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
यात्रियों ने उठाए सवाल—सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही क्यों हो रहीं प्रभावित
Madhya Pradesh में बीजेपी संगठन मजबूत, किसान मोर्चा के नए चेहरे सामने