केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोग थे सवार
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): उत्तराखंड में फिर हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है. केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. वहीं घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है. जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, वो स्थान गौरीकुंड से करीब 5 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान है. सूचना के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. वहीं हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने दुख जताया है.
केदारनाथ में फिर हेली हादसा: आज सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी बेस वापस लौट रहा था. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. वहीं हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था.
सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख: वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.
आज सुबह एक हेलीकॉप्टर मिसिंग की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलते ही हेली की जांच एवं खोजबीन की गई. प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था. घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया. पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया. हेली में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल समेत सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज कार्य में जुटे हुए हैं, पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा.
राहुल चौबे, जिला पर्यटन अधिकारी व हेली सेवा नोडल अधिकारी
हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम
- श्रद्धा राजकुमार जायसवाल ( 35 साल) महाराष्ट्र
- काशी ( 25 साल) महाराष्ट्र
- राजकुमार सुरेश जायसवाल ( 41 साल) गुजरात
- विक्रम बीकेटीसी केदारनाथ उत्तराखंड
- विनुद देवी (66साल) उत्तर प्रदेश
- तुष्टि सिंह (19 साल) उत्तर प्रदेश
- कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट)
7 जून को भी हुआ था हेलीकॉप्टर हादसा: गौर हो कि 7 जून को ही केदारनाथ यात्रा रूट पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था. हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन तकनीकी खामियों से हेलीकॉप्टर की केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. पायलट ने हेलीकॉप्टर को सड़क पर इमर्जेंसी लैंडिंग कराई थी. हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था. जबकि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे और हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई थी. वहीं हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे.


मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
शादी से पहले संभल जाएं! इन नक्षत्रों में विवाह को लेकर बड़ा अलर्ट
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में