इस घाट पर घाट-घाट का पानी पीने वालों के पाप भी हो जाते हैं साफ, अश्वमेध यज्ञ वाला मिलता है पुण्य
ऋषिकेश. आध्यात्मिक राजधानी कहे जाने वाले ऋषिकेश में एक से बढ़कर एक तीर्थ स्थल और घाट हैं, जो न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण हैं बल्कि आत्मिक शुद्धि और मानसिक शांति का भी स्रोत हैं. गंगा नदी के तट पर मौजूद यह नगर साधु-संतों, योग साधकों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है. यहां पर मौजूद गौ घाट एक ऐसा पावन स्थल है जहां स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है. इस विश्वास के पीछे गहराई से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं, पौराणिक इतिहास और आध्यात्मिक ऊर्जा छुपी है.
सम्राट और राजाओं का यज्ञ
Local 18 के साथ बातचीत में ऋषिकेश के श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी बताते हैं कि गौ घाट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं. यह घाट उन भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है जो अपने जीवन के पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं और आत्मा की शुद्धि की कामना करते हैं. जो व्यक्ति इस घाट में गंगा स्नान करता है, उसे उतना ही पुण्य प्राप्त होता है जितना अश्वमेध यज्ञ करने से मिलता है. अश्वमेध यज्ञ वैदिक काल का सबसे बड़ा और शक्तिशाली यज्ञ माना जाता है, जिसे केवल बड़े सम्राट और राजा करते हैं. इस यज्ञ के बराबर पुण्य सिर्फ स्नान से मिलना गौ घाट की महिमा को दर्शाता है.
गोदान और गोसेवा
गौ घाट का नाम भी विशेष है. गौ का अर्थ होता है ‘गाय’, जो हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय मानी जाती है. ऐसा कहा जाता है कि इस घाट पर कभी गोदान और गोसेवा की परंपरा भी प्रचलित थी. इससे जुड़ी कई कथाएं और संतों की तपस्थलीय जीवन शैली आज भी इस घाट की पहचान बनाए हुए हैं. यह घाट न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है बल्कि यहां का वातावरण भी अत्यंत शांत, दिव्य और ऊर्जा से भरपूर है. यहां की आरती, गंगा की कलकल ध्वनि और श्रद्धालुओं की प्रार्थनाएं मिलकर एक ऐसा अनुभव प्रदान करती हैं, जो आत्मा को गहराई से स्पर्श करता है. गंगा दशहरा, कार्तिक पूर्णिमा, माघ मेला, श्राद्ध पक्ष आदि पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.


मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
शादी से पहले संभल जाएं! इन नक्षत्रों में विवाह को लेकर बड़ा अलर्ट
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में