सुबह खाली पेट कितना पानी पीना है सही? एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा और फायदे
सुबह की शुरुआत कई लोग एक गिलास पानी पीकर करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्सऔर फिटनेस कोच इस बात पर जोर देते हैं कि दिन की शुरुआत खाली पेट पानी पीकर ही करनी चाहिए. माना जाता है कि सुबह उठते ही पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और पेट, स्किन और दिमाग तीनों को फायदा मिलता है. लेकिन सवाल ये उठता है कि सुबह उठकर आखिर कितने गिलास पानी पीना चाहिए? क्या एक गिलास काफी है या चार?
क्या इसे गुनगुना होना चाहिए या ठंडा? और क्या इसे पीने के तुरंत बाद नाश्ता किया जा सकता है? अगर आप भी इस दुविधा में तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि सुबह खाली पेट पानी पीने का सही तरीका क्या है, इससे मिलने वाले फायदे और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि यह आदत आपकी सेहत को असली फायदा पहुंचा सके.
सुबह कितने गिलास पीना चाहिए पानी?
डॉक्टर बताती हैं कि , सुबह 4 से 5 गिलास पानी पानी सबसे अच्छा होता है. हमारे शरीर को 2 लिटर पानी दिनभर में चाहिए होता है. ऐसे में सबसे पहले सुबह उठकर साधा पानी पिएं और उसके बाद डिटॉक्स वॉटर पिया जा सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले उठकर खाली पेच साधा 2 गिलास पानी पी लें. इसके बाद आप 3 गिलास डिटॉक्स वॉटर पिएं. यानी पानी में नींबू, शहद, दालचीनी, अजवाइन जैसी चीजें डालकर पी सकते हैं. ये शरीर से टॉक्सिंस निकालने में मदद करता है और कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी देते हैं.
सुबह उठकर पानी पीने के फायदे
डॉक्टर के मुताबिक, सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना एक बेहद असरदार हेल्थ हैबिट मानी जाती है. ये आदत शरीर की नेचुरल सफाई में मदद करती है और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होती है. जब हम रातभर सोते हैं, तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और अंदर मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलने का इंतजार कर रहे होते हैं. ऐसे में सुबह सबसे पहले पानी पीना लीवर और किडनी जैसे अंगों को एक्टिव करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. यह पाचन क्रिया को सुधारने, कब्ज को दूर करने और त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में भी मदद करता है.
किस तरह का पानी पीना है ज्यादा फायदेमंद?
डॉक्टर बताती हैं कि , शरीर की अलग-अलग समस्या के लिए अलग-अलग तरह के पानी पिए जाते हैं. जैसे वेट लॉस के लिए आप पानी में नींबू, या ओरिजनल शहद डालकर पी सकते हैं. वेट लॉस के लिए पानी में नींबू और शहद का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है जोकि असरदार भी है. जिनको पेट से जुड़ी समस्याएं है वो पानी में त्रिफला डालकर पिएं. इससे पेट भी साफ होता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याएं से भी राहत मिलती है. डायबटिज के मरीजों को सुबह मेथी का पानी पीना चाहिए. वहीं, कोलेस्ट्रॉल के लिए तेज पत्ता या करी पत्ता का पानी पीना फायदेमंद है.


इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी
कहीं राहत तो कहीं आफत: MP में बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता
“सांसद न होते तो पहचान नहीं” – Raghav Chadha पर तीखा हमला
राकेश सिंह पर गंभीर आरोप, IAS एसोसिएशन तक पहुंची शिकायत
वैश्विक तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का किर्गिस्तान दौरा
MP में 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: पुनः परीक्षा 1 जून से शुरू
मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
शादी से पहले संभल जाएं! इन नक्षत्रों में विवाह को लेकर बड़ा अलर्ट