सोनम रघुवंशी को हो सकती है उम्रकैद, मेघालय की जेल में काटेगी सजा; बनेगी जेल की 20वीं महिला कैदी
राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी अब पुलिस कस्टडी से निकलकर शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट की जाएगी, जहां उसकी हर हरकत पर नजर रखी जाएगी। सोनम ने राजा की हत्या में शामिल होने की बात कबूल ली है लेकिन उसने इस कांड का मास्टरमाइंड अपने कथित बॉयफ्रेंड राज रघुवंशी को बताया है। उसे मेघालय के ही एक जेल में रखा जाएगा। जानिए कौनसी है वो जेल….।
शिलांग जेल में सोनम की होगी एंट्री
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अब पुलिस कस्टडी से निकालकर शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल प्रशासन ने उसके लिए विशेष बैरक तैयार कर लिया है, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। सोनम को जेल वार्डन ऑफिस के पास बने सुरक्षित बैरक में रखा जाएगा। साथ में दो सीनियर महिला विचाराधीन कैदियों को भी तैनात किया गया है, जो 24 घंटे उस पर नजर रखेंगी। इसके अलावा, उसकी हर हरकत CCTV कैमरे की नज़र में रहेगी।
जेल में सोनम की दिनचर्या
शिलांग जेल में इस समय कुल 496 कैदी हैं, जिनमें सिर्फ 19 महिलाएं हैं। सोनम यहां 20वीं महिला कैदी होगी। हत्या के केस में वह दूसरी महिला होगी, जो इस जेल में बंद की जाएगी। इससे पहले एक महिला पहले से हत्या मामले में जेल में है। सोनम को जेल में TV देखने, घरवालों से मिलने और बात करने की तयशुदा सुविधा दी जाएगी। उसे तय समय पर नाश्ता, लंच और डिनर मिलेगा। साथ ही, उसे महिला कैदियों के साथ मिलकर सिलाई, कढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यों में भाग लेना होगा।
हत्या की चौथी कोशिश में सफल हुई साजिश
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम और उसके साथियों ने राजा रघुवंशी पर पहले तीन बार जानलेवा हमले किए थे, लेकिन वह बच गया। चौथी बार में सोनम की साजिश कामयाब हुई और राजा की हत्या कर दी गई। अब अगली सुनवाई में यह तय होगा कि सोनम दोषी करार दी जाएगी या नहीं।


मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
शादी से पहले संभल जाएं! इन नक्षत्रों में विवाह को लेकर बड़ा अलर्ट
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में