प्राइवेट शादी के बाद हिना-रॉकी आएंगे टीवी पर, करेंगे कपल्स को टक्कर
हिना खान काफी वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सामने ला दिया था. हालांकि, रॉकी ने इस मुश्किल वक्त में हिना का काफी ख्याल भी रखा था. हालांकि, दोनों के फैंस को तब झटका लगा, जब दोनों ने शादी की फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. 4 जून को एक्ट्रेस ने रॉकी के साथ प्राइवेट तरीके से शादी रचा ली. अब उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है.
हिना ने शादी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर ही की है. उन्होंने काफी सिंपल लुक में तैयार होकर शादी रचाई है. अब शादी की खबर आने के साथ ही साथ ये न्यूली वेड कपल अपने असल जिंदगी के कनेक्शन को रियलिटी शो में भी दिखाने के लिए तैयार हैं. इस शो में और भी कई सारे कपल नजर आने वाले हैं. शो की बारे में बा करें, तो ये कपल सेलिब्रिटी रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आएगा, जहां उनकी रियल लाइफ केमेस्ट्री देखने का मौका मिलेगा.
प्रोमो किया गया है रिलीज
हालांकि, अभी तक शो की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इस शो को होस्ट करने के लिए बेहद खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जो कि सोनाली बेद्रें हैं. शो के मेकर्स की माने, तो ये शो पति-पत्नी के रिश्ते में टीम वर्क, नोकझोंक को दिखाएगा. ये शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा. कुछ वक्त पहले कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो भी रिलीज किया गया था.
कौन-कौन होंगे शामिल?
शो में बाकी कपल की बात करें, तो भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया, गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, जैस्मिन भसीन-अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, सुदेश लहरी-उनकी पत्नी और अविका गोर मिलिंद चंदवानी जैसे लोगों को अप्रोच किया गया है. हालांकि, कपल्स के नाम के साथ शो सुनने में जितना मजेदार लग रहा है, उसके लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.


भीड़ के बीच विधायक को मुक्के और धक्का देने का आरोप
महिला सुरक्षा और कार्यस्थल मर्यादा पर चर्चा तेज
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान बोले पीएम
पारिवारिक समस्या सुलझाने के नाम पर करता था लाखों की ठगी
अस्पतालों को बड़ी राहत, NABH प्रमाणन के लिए मिला अतिरिक्त समय
माफिया और अपराध को लेकर बयान से बढ़ा सियासी तनाव
पीड़िता को सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
संविधान संशोधन पर पीएम का आह्वान: ‘यह अवसर महत्वपूर्ण, इसे न खोएं’
बंगाल से असम तक सियासी टकराव: ममता को बुलावा, हिमंत का नॉनवेज पर बयान चर्चा में