सीएम ने पिता को याद करते हुए भावुक शब्दों में जताया आभार
उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने दिन की शुरुआत नीलगंगा रोड स्थित लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के कार्यक्रम में भाग लेकर की। यह आयोजन प्रतिवर्ष शिक्षकों के उन्नयन के लिए आयोजित किए जाने वाले अभ्यास वर्ग के तहत किया गया था। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में 6 प्राचार्य, 9 न्यासी और बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
टॉपर विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के टॉपर 3 छात्र-छात्राओं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मलखंभ खेल में पदक जीतने वाले 4 खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने साझा किए विद्यार्थी जीवन के अनुभव
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, सचिव विश्वनाथ सोमन और गिरीश भालेराव ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय परिसर राष्ट्रवादी विचारों का एक शुद्ध और सक्रिय केंद्र है। उन्होंने विश्वविद्यालयों में "कुलपति" शब्द की जगह "कुलगुरु" शब्द के उपयोग के पीछे की सोच को भी साझा किया और कहा कि "गुरु" अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला होता है। डॉ. यादव ने अपने विद्यार्थी परिषद के दिनों को याद करते हुए लोटी विद्यालय से जुड़े अनुभव भी साझा किए।
स्वदेशी जागरण मंच और बावड़ी उत्सव में भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री यादव इसके पश्चात सम्राट विक्रमादित्य भवन, विद्याभारती में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में वे चिंतामण गणेश मंदिर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी पर आयोजित "बावड़ी उत्सव" में भी पहुंचे और वहां की सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता की।


बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
गर्मियों के 3 अनमोल रत्न: नींबू, गन्ना और नारियल; आपकी सेहत के लिए किसका पलड़ा भारी?