‘संगठन सृजन अभियान’ पर राहुल गांधी का फोकस, बैठक में कांग्रेसियों को मिली सख्त हिदायत
Rahul Gandhi Bhopal Visit : लोकसभा में नेता पर्तिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर आए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य साल 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी-संगठन को मजबूत करना और 20 सालों से निस्तेज पड़े कांग्रेस संगठन को मिशन 2028 के लिए तैयार करना है। अपने 5 घंटे के दौरे के दौरान राहुल गांधी ने एक के बाद एक पांच बैठकों में हिस्सा लिया और नेताओं को गुटबाजी खत्म करने, एकजुट होकर काम करने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर फोकस किया।
राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को निर्देशित किया कि, ‘गुटबाजी खत्म करें और मिलकर काम करें। कोई भी फैसला ऊपर से नहीं थोपा जाएगा। आप सब मिलकर फैसला करें और अगर कोई बदलाव की जरूरत हो तो सब एक मत होकर बताएं हम वो बदलाव करेंगे।’
राहुल बोले- हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
राहुल गांधी ने संगठन के पुनर्गठन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि, ‘किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं कुछ गलत दिखा तो हम उसे तुरंत बदल देंगे।’ यही नहीं, राहुल गांधी ने आगे कहा कि, बीजेपी की मदद करने वाले नेताओं की पहचान की जाए और संगठन में सही व्यक्ति को सही स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी जाए।’
‘जिम्मेदारी के साथ तय हो जवाबदेही’
बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि, राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस कमेटियों को ताकतवर बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘जिला कांग्रेस कमेटियों की भूमिका को लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम और नगर पालिका में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बनाया जाएगा> साथ ही, उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय होगी।’
राज्य के पर्यवेक्षक इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे
मुकेश नायक ने बैठत के संबंध में जानकारी देते हुए आगे ये भी कहा कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और राज्य के पर्यवेक्षक मिलकर इस प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा करेंगे। ब्लॉक, सेक्टर, वार्ड और पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन युद्ध स्तर पर किया जाएगा, ताकि चुनाव के दौरान एक सशक्त संगठन तैयार हो, जो बीजेपी के खिलाफ राष्ट्रीय मुद्दों और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से सामने रख सके।
‘हम कर्मकांडों में विश्वास नहीं करते’
राहुल गांधी के जूते पहनकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बीजेपी के आरोपों पर मुकेश नायक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “हम कर्मकांडों में विश्वास करने वाले लोग नहीं। संस्कार के नाम पर आंख में धूल झोंकना, धर्मांधता को बढ़ावा देना और नकली लोगों को नकली कपड़े पहनाकर जनता के बीच खड़ा करना अब पुराना हो चुका है। जनता इससे ऊब चुकी है। कांग्रेस का लक्ष्य समता-आधारित समाज का निर्माण और समावेशी विकास करना है।’
नकुलनाथ की गैरमौजूदगी पर कांग्रेस की सफाई
कांग्रेस की इतनी महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सांसद नकुलनाथ मौजूद नहीं थे। इसपर मीडिया द्वारा किए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश नायक ने कहा, ‘कमलनाथ जी आए हैं, ये ही पर्याप्त है।’ बैठक के दौरान नेताओं के फोन बंद करवाए गए, ताकि पूरी तरह से संगठनात्मक चर्चा पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। राहुल गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से सुझाव मांगे और एकजुटता के साथ बीजेपी का मुकाबला करने का आह्वान किया। इस अभियान के जरिए कांग्रेस मध्य प्रदेश में अपनी खोई जमीन वापस पाने और 2028 में सत्ता में वापसी की तैयारी में जुट गई है।


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”