ट्रक से टकराई कार, बाराबंकी में शादी की खुशी बनी मौत का कारण
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सगाई की खुशियां पल भर में मिट्टी में मिल गईं. सोमवार की सुबह सगाई से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकरा गई. ये टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और परिवार के लोग एक झटके में खत्म हो गए. इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
हादसा रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर के गुप्ता ढाबे के पास हुआ. ढाबा के निकट सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर में तीन पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी, उनके जीजा और गाड़ी का ड्राइवर शामिल है. जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह सभी लोग कानपुर में एक सगाई कार्यक्रम करने के बाद वापस गोंडा जा रहे थे.
हादसे में सुधीर मौर्य (35 साल), उनकी पत्नी शांति मौर्या (33 साल), जीजा रमाशंकर मौर्या (38 साल) और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रमाशंकर के बच्चे अश्क (9 साल), अनवी (5 साल) और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में प्राथमिक उपचार के लेकर जाया गया. इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया और वहां से लखनऊ भेज दिया गया.
जानकारी के मुताबिक कानपुर में इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतक सुधीर के भाई की सगाई का कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. वहीं से यह सभी लोग वापस गोंडा जा रहे थे. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. चारों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट