आतंकवाद के खिलाफ सख्त स्टैंड लेते हुए उलमा बोर्ड ने किया फतवा जारी, जिसमे पाकिस्तान से हर प्रकार के संबंध तोड़ने की करी मांग
भोपाल: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी किया है। बोर्ड के मध्य प्रदेश अध्यक्ष गाजी सैयद अनस अली ने न सिर्फ हमले की कड़ी निंदा की, बल्कि केंद्र सरकार से पाकिस्तान के साथ सभी कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की मांग भी की। इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए फतवे में कहा गया है कि इस तरह की बर्बरता देश का माहौल खराब करने की कोशिश है, जिसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाना चाहिए। अनस अली ने यह भी कहा कि आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है और इस्लाम के नाम पर खून-खराबा करने वाली ताकतें धर्म की दुश्मन हैं। फतवे में पाकिस्तान और उसका समर्थन करने वाले आतंकी संगठनों को साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि भारत इन हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जनता से एकजुट होकर इस संकट से लड़ने और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की अपील भी की।
गाजी सैयद अनस अली ने कहा कि हमारा देश हमारी पहचान है और इसकी एकता और अखंडता से छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान की आतंकी साजिशों का अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। बोर्ड के मध्य प्रदेश अध्यक्ष गाजी सैयद अनस अली ने देश की जनता से अपील की कि हम सब पहलगाम के शहीदों के साथ हैं और पाकिस्तान का हर तरह से बहिष्कार करें। जहां भी आतंकी नजर आएं, उनका तुरंत सफाया किया जाना चाहिए, ताकि बेगुनाह और निर्दोष लोगों की जान बच सके।


राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नाबालिग के साथ मारपीट के आरोप, आरोपियों पर केस दर्ज
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच