सोशल मीडिया पर छाया ट्रैक्टर वाला दूल्हा, अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
देश भर में इन दिनों विवाह हो रहे हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुई एक अनोखी शादी मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है. यहां दूल्हा अपनी दुल्हन के घर बाारत बैंड-बाजे और घोड़ी पर नहीं, बल्कि खुले ट्रैक्टर्स में लेकर निकल पड़ा. जैसा स्वैग पंजाब-हरियाणा की बारातों में देखने को मिलता है, वैसा ही स्वैग बालोद की बारात में देखने को मिला. इस बारात को देखने के लिए राहगीर रुक गए.
आज कल लोग मंहगी गाड़ियों और पूरे ठाठ-बाट के साथ बारात लेकर निकलते हैं, लोकिन बालोद जिले में दूल्हे वेद प्रकाश ने अपनी दुल्हन दीपांजलि को ले आने के लिए एक अगल ही अंदाज अपनाया. दूल्हे वेदप्रकाश ने बताया कि यह अनोखा विचार उनकी होने वाली पत्नी को ही आया था. उन्होंने बताया कि दीपांजलि से उसने खास और अनोखी तरह की बारात लाने को कहा था. ट्रैक्टर किसानों की शान मानी जाती है. इसलिए ये तरीका चुना.
अनोखी शादी का वीडियो हो रहा वायरल
ये अनोखी बारात साल्हे के भाटा गांव से निकली. अब शादी का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को लोग एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं. बाता दें कि सजे-धजे दूल्हे के साथ उसके दोस्त ट्रैक्टर पर सवार थे. दुल्हन के घर पूरी बारात ट्रेक्टर पर ही पहुंची. दुल्हन के परिवार के लोगों ने बारातियों का स्वागत जोशिले अंदाज में किया.


राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नाबालिग के साथ मारपीट के आरोप, आरोपियों पर केस दर्ज
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच